Thursday, December 28, 2006

प्यार

किसी से पूछे बगैर किसी का इन्तज़ार मत करना
करो ऐतबार मगर हर किसी से प्यार मत करना


** रचना सागर **

Wednesday, December 20, 2006

अपने

कभी अच्छे कभी बुरे कभी भले से लगते है
वही तो है जो कुछ अपने से लगते है


** रचना सागर **

Friday, December 15, 2006

रोना

कोई मजबूर होता है कोई मह्बूब होता है
किसी की आँखे रोती है किसी का दिल रोता है


** रचना सागर **

Thursday, December 14, 2006

सहारा

तेरी रहमत के बगैर मेरे पास कोई चारा नही
अब मेरा इस दुनिया मे कोई सहारा नहीं


** रचना सागर **

Monday, December 11, 2006

याद

हम जिनसे बात करने को तरसते है
वो हमे कभी याद भी नही करते है


** रचना सागर **

Friday, December 08, 2006

अधुरी

मेरी खुशी अधुरी है आपके बगैर
हर मंजिल अधुरी है आपके बगैर

** रचना सागर **

Thursday, December 07, 2006

रचना और अभिषेक


बेवफाई

कागज पे लिखे हर बात मे सच्चाई है
कहते है लोग प्यार मे बेवफाई है


** रचना सागर **

Wednesday, December 06, 2006

हद

हर चीज की एक हद होती है
हद के आगे मोहब्बत होती है


** रचना सागर **

Tuesday, December 05, 2006

चाहत

किसी ने कहा था शायरी मत करना
किसी की चाहत मे तुम हद को पार नही करना


** रचना सागर **

Monday, December 04, 2006

ज़िन्दगी

शायरी करना एक आदत सी बन गयी है
ज़िन्दगी एक शिकायत सी बन गयी है


** रचना सागर **

Friday, December 01, 2006

जरूरी

हर डाल पे खिले फूल जरूरी तो नही
हर राह मे मिले आप जरूरी तो नही


** रचना सागर **

Thursday, November 30, 2006

सब्र

सब्र वह जाम है जिसे पीना है मुश्किल
किये बगैर सब्र जीना है मुश्किल


** रचना सागर **

Wednesday, November 29, 2006

सच

हर ख्वाब की ताबीर सच नही होती
सच होती है तकदीर
हर मोहब्बत सच नही होती


** रचना सागर **

प्यारे फूल

फूल फूल प्यारे फूल
कितने न्यारे प्यारे फूल
अपने आँगन में लगाओ
अपने बागों मे लगाओ
नन्हे प्यारे सुन्दर फूल
लाल, गुलाबी, नीले, पीले
है ये रंग बिरंगे फूल
कितने नाजुक कितने कोमल
है ये एक डाल के फूल
काँटों में भी हँसते फूल
फूल फूल प्यारे फूल
कितने न्यारे प्यारे फूल

** रचना सागर**
रचना तिथी : ०१.१०.१९९५

Tuesday, November 28, 2006

वो रात

अंधेरे रात मे चमकते जुगनू को देखा
ऐसा लगा मानो कवि की
सुन्दर कल्पना हो
छोटी सी परी की सुन्दर सी
उडान हो
मेरी बेटी की प्यारी मुस्कान
सी लगी वो रात

** रचना सागर **
रचना तिथी : २७.११.२००६

सच्चाई

कितनी थी सच्चाई उस ख्वाब मे
रब के बताने मे और आपके चले जाने मे


** रचना सागर **

ग़म

ग़म तो सभी देते है
ग़म मे साथ कम देते है


** रचना सागर **

अभिषेक सागर